झुंझुनूं-मलसीसर : स्थाई वारन्टी उम्मेंदसिह गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं-मलसीसर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वाछिंत अपराधियों की गिरफतारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान की पालना में पुलिस अधीक्षक महोदय मृदुल कच्छावा आईपीएस व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री तेजपाल सिंह आरपीएस के निर्देशानुसार वृताधिकारी महोदय वृत ग्रामीण झुझुनू रोहतास देवन्दा आरपीएस के निर्देशन में मन थानाधिकारी गोपाल सिंह थालौर उप निरीक्षक पुलिस थाना मलसीसर मय जाब्ता द्वारा कोर्ट केस नं. 40 / 2021, एफआईआर नम्बर 53 / 2021 में सरकार बनाम उम्मेदसिंह, एजेएम कोर्ट झुझुनूं से जारी स्थाई वारन्ट की पालना में स्थाई वारन्टी उम्मेंदसिंह पुत्र भवरसिंह जाति राजपूत उम्र 35 साल निवासी वार्ड नम्बर 13 मलसीसर पुलिस थाना मलसीसर जिला झुन्झुनू को आज 04.03.2023 को मलसीसर से गिरफतार किया गया।
टीम सदस्य
हंसराज मुख्य आरक्षी नं. 80 पुलिस थाना मलसीसर मुकेश कुमार कानि. नं. 337 पुलिस थाना मलसीसर हेमराज कानि. नं. 164 पुलिस थाना मलसीसर। दीपक कुमार कानि 208 पुलिस थाना मलसीसर।