[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

या अली या हुसैन की सदाओं के साथ ताजिए सुपुर्दे खाक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

या अली या हुसैन की सदाओं के साथ ताजिए सुपुर्दे खाक

या अली या हुसैन की सदाओं के साथ ताजिए सुपुर्दे खाक

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : शनिवार को कत्ल की रात मनाने के बाद ताजिए रविवार अलसुबह मोहर्रम वाले चौक में पहुंचे। चौक में बैठक लगाई गई और लोग अपने-अपने घरों से खीर, चूरमा व रोट सहित विभिन्न पकवान बना कर लाए और नियाज लगाकर तबर्रुक तकसीम किया। बैठक से दस बजे ताजियों को जुलूस के लिए उठाया गया और ढोल ताशों की मातमी धुनों के साथ जुलूस शुरू हुआ। जुलूस मदीना बाजार व संगम बाजार होता हुआ देर शाम को सिल्ला वाले चौक में पहुंचा जहां पर अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ पड़ा। चौक में अखाड़ा लगाया गया जिसमें कलाकारों की ओर से कई तरह के करतब दिखाए गए। जुलूस के दौरान लोगों ने जगह-जगह छबील की स्टालें लगाकर छबील पिलाई ओर लंगर लगाया। लोग दिनभर गरीबों व जरूरतमंदों की मदद करते नजर आए। मगरिब की नमाज के बाद सिल्ला वाले चौक से ताजिए रवाना हुए और ईशा की नमाज के बाद मैदाने कर्बला में या अली या हुसैन की सदाओं के साथ ताजियों को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। जुलूस में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बगड़ थाना प्रभारी धूड़सिंह व बीट इंचार्ज रणवीर सिंह मय पुलिस जाब्ता तैनात रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62