[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुखर्जी जयंती पर सुलताना ग्रामीण मंडल के भामरवासी शक्ति केंद्र पर पौधरोपण का संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुलताना

मुखर्जी जयंती पर सुलताना ग्रामीण मंडल के भामरवासी शक्ति केंद्र पर पौधरोपण का संकल्प

मुखर्जी जयंती पर सुलताना ग्रामीण मंडल के भामरवासी शक्ति केंद्र पर पौधरोपण का संकल्प

सुलताना : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर चिड़ावा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डॉ. मुखर्जी के विचारों और देशभक्ति के योगदान को स्मरण किया। सुलताना ग्रामीण मंडल के अंतर्गत भामरवासी शक्ति केंद्र पर कार्यक्रम संयोजक विकास कुमार की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नेताओं ने डॉ. मुखर्जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया है। मानसून सीजन में अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया गया, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।

इस अवसर पर निलेश रोलानिया, संदीप माहिच, विकास इक्तावरपुरा, सुनील जानू, कुलदीप माहिच और सुमित जानू सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सामाजिक सेवा और पर्यावरणीय जागरूकता के प्रति संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल श्रद्धांजलि अर्पित करना था, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा देना भी था। भाजपाइयों ने इसे जनजागृति का माध्यम बताते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad