[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुलचन्द कसेरवाल की पुण्य स्मृति में जरूरतमंद बच्चों के लिए खाद्य सामग्री भेंट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मुलचन्द कसेरवाल की पुण्य स्मृति में जरूरतमंद बच्चों के लिए खाद्य सामग्री भेंट

मुलचन्द कसेरवाल की पुण्य स्मृति में जरूरतमंद बच्चों के लिए खाद्य सामग्री भेंट

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

चिड़ावा : चिड़ावा निवासी कसेरवाल परिवार ने अपने दिवंगत परिजन मुलचन्द कसेरवाल की पुण्य तिथि पर सामाजिक सेवा और मानवीय मूल्यों का परिचय देते हुए सरला पाठशाला को खाद्य सामग्री भेंट की। यह पाठशाला झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले, भिक्षावृत्ति में लिप्त और बेसहारा बच्चों के लिए कार्यरत है। यह सेवा कार्य न केवल दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि है, बल्कि समाज में सहयोग और सहानुभूति की भावना को भी सुदृढ़ करता है। इस सेवा अवसर पर संतोष अग्रवाल (गोवला वाले), नरेश कसेरवाल, अनुप कसेरवाल और मुरारीलाल कसेरवाल मौजूद रहे। सभी ने बच्चों से संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया। सरला पाठशाला की संचालिका अनिता पुनिया ने कसेरवाल परिवार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए बताया कि परिवार पूर्व में भी शिक्षा और सेवा से जुड़ी गतिविधियों में सहभागी रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सहयोग बच्चों को न केवल पोषण प्रदान करता है, बल्कि उन्हें एक बेहतर भविष्य के निर्माण की दिशा में प्रेरित करता है।कसेरवाल परिवार द्वारा किया गया यह कार्य समाज के उन वर्गों तक सहायता पहुंचाने का एक सशक्त उदाहरण है, जो मुख्यधारा से वंचित हैं। इस पहल से न केवल जरूरतमंद बच्चों को राहत मिली है, बल्कि सेवा, संवेदना और सद्भाव की भावना को भी बल मिला है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad