[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.830 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.830 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

पिलानी : झुंझुनू जिले के पिलानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 किलो 830 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त चुरा जब्त किया है। इस मामले में पंजाब के लुधियाना जिले के रहने वाले 46 वर्षीय स्वर्णजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है।यह कार्रवाई कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के निर्देशन में, वृत चिड़ावा के वृताधिकारी विकास धींधवाल की निगरानी तथा पिलानी थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा के नेतृत्व में की गई। दिनांक 6 जुलाई 2025 को हेड कांस्टेबल सत्यनारायण को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ पिलानी बस स्टैंड क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक रणजीत सिंह सेवदा अपनी टीम के साथ रवाना हुए और बस स्टैंड के पास स्थित राजगढ़ रोड इलाके में पहुंचे। वहां खड़े एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम स्वर्णजीत सिंह पुत्र हरभजन सिंह, जाति जट सिख, निवासी शेरपुर कलां, थाना सदर जगरावां, जिला लुधियाना, पंजाब बताया।जब पुलिस ने उसके पास मौजूद ट्रॉली बैग की जांच की, तो उसमें भूरे रंग के टुकड़े पाए गए, जो डोडा-पोस्त चुरा प्रतीत हो रहे थे। पूछने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि बैग में अवैध डोडा-पोस्त चुरा है। लाइसेंस के संबंध में पूछताछ करने पर उसने कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। पुलिस ने मौके पर ही 13.830 किलोग्राम डोडा-पोस्त चुरा जब्त कर लिया और आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर थाना पिलानी में मामला दर्ज किया गया। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad