[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आपके लिए सदैव तत्पर रहूंगा – कैलाश मेघवाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

आपके लिए सदैव तत्पर रहूंगा – कैलाश मेघवाल

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

पिलानी : पिलानी पंचायत समिति के गांव लाडुन्दा में रविवार को मेघवाल समाज की शमशान भूमि की चार दिवारी का विधिवत उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर गांव वासियों में विशेष उत्साह देखा गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रधान एवं भाजपा नेता कैलाश मेघवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति पिलानी की प्रधान बिरमा संदीप रायला ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत समिति सदस्य नरेश कुमार मौजूद रहे। इस चार दिवारी का निर्माण प्रधान कोटे से 5.95 लाख रुपये की लागत से किया गया है। मंच संचालन विनोद कादयान ने किया।

मंच पर पंचायत समिति सदस्य सुनील पूनिया, सुभाष योगी, सुरेंद्र कुमार (प्रतिनिधि), बनगोठड़ी सरपंच राजीव मेघवाल, पिपली सरपंच राजेश नेहरा, हमीनपुर सरपंच रामनिवास, झेरली सरपंच प्रतिनिधि कर्नल पूर्णमल, पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर, पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार (पिपली), संदीप रायला सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल ने कहा कि समाज के हित के लिए हर संभव विकास कार्य कराए जाएंगे और कितनी भी परेशानियां आये मैं आपके लिए सदैव तत्पर रहूंगा। उन्होंने ग्रामवासियों की मांग पर शमशान भूमि में टीन शेड लगवाने का आश्वासन भी दिया।

समारोह में रामस्वरूप, बजरंग, सतवीर, जयवीर, मनोज, नरेंद्र प्रधान, पवन कुमार, महेंद्र नेता, मनफुल धतरवाल, विजय सिंह शेखावत, जयपाल सिंह मास्टर, कृष्ण सिंह थानेदार, विजयपाल स्योराण, विद्याधर स्योराण, विकास, अनूप सिंह, रोशन, ममता देवी, कमल सिंह शेखावत, दयानंद स्योराण, देवेंद्र स्योराण, सुरेंद्र मेघवाल, झुथाराम, सुंदर, सत्यवीर, सोमवीर छाब्बा, उम्मेद मेघवाल, मनीराम, दीपचंद, मंदरूप, सुभाष, दिनेश, रामनिवास राव, कमल दुदवा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad