काजड़ा में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर किया पौधारोपण
काजड़ा में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर किया पौधारोपण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन
सूरजगढ़ : ग्राम पंचायत काजड़ा स्थित विवेकानंद पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल के प्रांगण में स्वामी विवेकानंद महाराज की 123 वीं पुण्य स्मृति एवम् संस्थान निदेशक के जन्म दिवस पर पारिजात वृक्ष का पौधा लगाया। संस्थान निदेशक मनजीत सिंह तंवर ने बताया कि स्वामी विवेकानंद को प्रेरणा पुंज मानते हुए एवं इनकी शिक्षाओं का प्रचार प्रसार करते हुए इन्हीं के नाम से विद्यालय संचालित है। विश्व को शांति व सद्भावना का संदेश देने वाले, भारतीय संस्कृति की खुशबु विश्व भर में बिखेरने वाले, महान आध्यात्मिक गुरु, विचारक एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत, संत विवेकानंद की शिक्षाएं हमेशा युवाओं का मार्ग प्रशस्त करती रहेंगी। इस अवसर पर प्रताप सिंह तंवर, राय सिंह शेखावत, राम प्रताप कटारिया, अवनीश पाठक, सरोज स्वामी, सुमन मेघवाल, सरजीत, होशियार सिंह सिंगाठिया, विनोद शर्मा, सुरेश शेखावत, अशोक कुमावत, कपिल गुर्जर, पूजा शर्मा, माया, कविता पूनिया, खुशी, कोमल, दीपिका आदि उपस्थित रहे।