झुंझुनूं में स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुण्यतिथि मनाई गई
झुंझुनूं में स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुण्यतिथि मनाई गई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : नगर युवा संघ झुंझुनूं द्वारा रामलीला परिसर चूणा चौक में स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान शिवरतन ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला और बताया कि उन्होने 30 वर्ष की आयु में ही शिकांगो में भारत का प्रतिनिधित्व किया एंव मनोज जादम ने बताया कि विवेकानन्द ने अपनी तेजस्वी वाणी के जरिये पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति और अध्यात्म का डंका बजाने वाले स्वामी विवेकानंद ने केवल वैज्ञानिक सोच तथा तर्क पर बल ही नही दिया, बल्कि धर्म को सेवा ओर सामाजिक परिवर्तन से जोड दिया। कार्यक्रम का संचालन पार्षद संजय पारीक ने किया।
इस मौके पर पार्षद अशोक प्रजापति, सुशील प्रजापति, रोहन सैनी, डॉ अशोक कुमावत, अशोक सैनी, गौरव सोनी, पिन्टु कुमावत, अजय सैनी, पारस अग्रवाल, मनोज कुमार, सतीश जागिड, मुकेश सैनी, हरिश सैनी, नरेश दाधिच, रामू टाईपिस्ट, अर्जून वर्मा, कृष्ण पुरोहित, अनूप पुरोहित, गुड्डू पुरोहित, लूणा राम, जुगल, सुभाष खाचपुरिया, जुगल मोदी, शिव खेतान, जितेन्द्र कुमावत, पंकज बाबलिया, सुनील सुल्तानिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।