[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में जर्जर हवेली का हिस्सा गिरा:पार्षद बोले-गली में तीन जर्जर हवेली, हादसे की आशंका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में जर्जर हवेली का हिस्सा गिरा:पार्षद बोले-गली में तीन जर्जर हवेली, हादसे की आशंका

सरदारशहर में जर्जर हवेली का हिस्सा गिरा:पार्षद बोले-गली में तीन जर्जर हवेली, हादसे की आशंका

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रुस्तम अली खान

सरदारशहर : चूरू जिले के सरदारशहर में वार्ड 42 के नेता रोड पर बुधवार की रात करीब सवा दो बजे एक पुरानी जर्जर हवेली का हिस्सा गिर गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।

प्रत्यक्षदर्शी पवन कुमार पारीक ने बताया-यह शहर का मुख्य मार्ग है। यहां 24 घंटे लोगों का आवागमन रहता है। हादसे के समय गली में कोई नहीं था। वार्ड पार्षद दीपक बैद के अनुसार इस गली में तीन जर्जर हवेलियां हैं। प्रशासन इन्हें पहले ही नोटिस जारी कर चुका है। स्थानीय निवासियों ने कई बार हादसे की आशंका जताई थी। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया है।

कुछ दिन पहले लेडिज मार्केट में एक जर्जर हवेली का छज्जा गिरने से तीन लोगों की मृत्यु हुई थी। शहर में दो दर्जन से अधिक जर्जर हवेलियां हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। नगरपरिषद आयुक्त मघराज डुडी ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया है। रास्ते पर पड़ी ईंटों को हटाया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77