[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी सरदारशहर आए, पूर्व केन्द्रीय मंत्री दौलतराम सहारण की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी सरदारशहर आए, पूर्व केन्द्रीय मंत्री दौलतराम सहारण की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी सरदारशहर आए, पूर्व केन्द्रीय मंत्री दौलतराम सहारण की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी बुधवार को जिले के सरदारशहर आए। उन्होंने सरदारशहर उपखंड मुख्यालय पर आदर्श कन्या छात्रावास एवं नारी शिक्षा विकास केन्द्र में स्थित पूर्व केन्द्रीय मंत्री दौलतराम सहारण की प्रतिमा स्थल पर उनकी पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री चौधरी ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री सहारण की विचारों की दृढ़ता हमारी प्रेरणास्रोत है। वह किसानों के दु:ख-दर्द के प्रति अत्यंत संवेदनशील थे। उन्होंने नारी शिक्षा, नशामु​क्ति व सामाजिक बुराईयों के उन्मूलन के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दिया। हम उनके आदर्शों पर चलें तथा समाज को नई दिशा दें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। देश की अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर है। किसान मजबूत होंगे तो देश ​की रीढ़ मजबूत होगी। कृ​षक कल्याण के लिए हमारी सर​कार विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। इसी के साथ हमारी सरकार ने महिलाओं की भागीदारी ​बढ़ाने के लिए महिलाओं के लिए विधानसभा व लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। महिलाएं सक्षम होंगी तो समाज मजबूत होगा।

उन्होंने उपस्थित किसानों की मांग पर संबोधित करते हुए कहा कि रतनगढ़ में उन्हें यूरिया व डीएपी की रैक उपलब्ध हो पाएंगी। इसी के साथ बीमा कं​पनियों से बकाया फसल मुआवजे की जांच करवाते हुए समस्या निवारण के प्रयास करेंगे। उन्होंने किसानों से अपील की है कि मिट्टी की जांच करवाकर उसकी किस्म के अनुसार कृषि कार्य करें। पृथ्वी व पर्यावरण से संरक्षण के लिए हमें जरूरत है कि हम हानिकारक रसायनों का उपयोग कृषि कार्य में नहीं करें। ट्रंपेट प्लेयर आमिर बियानी ने देशभक्ति गीतों ​की प्रस्तुति दी। इस दौरान सभापति राजकरण चौधरी, सत्यनारायण, मधुसूदन राजपुरोहित, सुशीला सहारण ने भी विचार व्यक्त किए तथा श्योकरण पोटलिया, गिरधारी पारीक,अशोक सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles