रिहाना पठान को सम्मानित किया भारत की पावरफुल नारी फाउंडेशन द्वारा
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित हुआ समारोह

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : हमारी ख्वाहिश राजगढ़ की अध्यक्षा एव सामाजिक कार्यकर्ता रिहाना पठान को उनके सेवाकार्यों के लिए जयपुर में सम्मानित किया गया। रिहाना पठान, ने एनजीओ के माध्यम से बालिका शिक्षा, महिला शसक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है। के. सेवन एंटरटेनमेंट की ओर से होटल रीगल, रिदम होटल्स, निर्माण नगर जयपुर में आयोजित समारोह में समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया आयोजित कार्यक्रम भारत की पावर फुल नारी फाउंडेशन द्वारा आपको समाज में उत्कृष्ट उच्च स्तरकार्य व समाज सेवा श्रेष्ट भूमिका अदा करने पर आपको ससम्मान समानित कीया जिससे राजगढ़ क्षेत्र की महिलाओं में नारी शक्ति को लेकर उत्साह व खुशी की लहर है राजगढ़ पहुंचने पर क्षेत्र की महिलाओं ने आपका फूलमालाओं से अभिनंदन किया एवं शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।