[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह में 306 प्रतिभाओं ने किया आवेदन- कमल कांत शर्मा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह में 306 प्रतिभाओं ने किया आवेदन- कमल कांत शर्मा

विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान व ब्राह्मण समाज के सभी संगठनों के संयोजन में होगा प्रतिभा सम्मान समारोह 2024-25 - उमाशंकर महमिया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका 

झुंझुनूं : विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में एव जिले के समस्त ब्राह्मण समाज संगठनों के संयोजन में आगामी 6 जुलाई को आयोजित होने वाले ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह 2024-25 को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन मंगलवार को गाड़िया टाऊन हाल में किया गया जिसमें बोलते हुए विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने कहा कि आगामी 6 जुलाई को स्थानीय मोदी रोड़ स्थित गाड़िया टाऊन हाल में प्रातः 11 बजे आयोजित होने वाले ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए 30 जून तक 306 प्रतिभाओं का आवेदन हो चुका है । आवेदन करने वाले छात्र छात्राओं ने 286 आवेदन ऑनलाइन ऐप के माध्यम से किए हैं जबकि 20 आवेदन प्रतिभाओं ने स्वयं उपस्थित होकर किए गए हैं । जिलाध्यक्ष शर्मा ने बताया कि 10 वीं व 12 वी बोर्ड परीक्षा सीबीएससी या राजस्थान बोर्ड में 90 प्रतिशत व उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले ब्राह्मण समाज के विद्यार्थियों को विप्र फाउंडेशन के द्वारा सम्मानित किया जाएगा ।

विप्र फाउंडेशन जिला संयोजक उमाशंकर महमिया ने बताया कि ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा गुरुजी, राजस्थान जोन 1 के प्रदेशाध्यक्ष राजेश कर्नल, प्रदेश संगठन महामंत्री सतीश शर्मा के अलावा पूर्व राजनईक दिल्ली राजीव शर्मा, पूर्व वरिष्ठ आईपीएस हरिप्रसाद शर्मा, पंजाब तारण तरण एसपी दीपक पारीक, सीनियर आरएएस जगदीश प्रसाद गोड़ सहित बतौर अतिथि उपस्थित रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष कमल कान्त शर्मा करेंगे। महमिया ने बताया कि समारोह को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।प्रतिभावान छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मैडल, विप्र फाउंडेशन की टीशर्ट, कैप , बैज एव दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण तैयारी कर ली गई है।

इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन जिला कोषाध्यक्ष राकेश सहल, तहसील अध्यक्ष अनिल जोशी, नगर अध्यक्ष हरिसुदन पांडे, किशोर थलिया मंडावा , लीलाधर पुरोहित, पवन पांडे , अशोक जोशी, एडवोकेट मनोज शर्मा, एडवोकेट कमल शर्मा, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, विकास पुरोहित, अवध नंदन पांडे, आलोक ढंण्ढ, रमेश चौमाल, संजय शुक्ला, सुरेश तिवाड़ी, रतन चारणवासिया,सुभाष पारीक, विकास दाधीच, एडवोकेट सुनील पारीक, चंद्र प्रकाश जोशी, राकेश दाधीच सहित विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं अनेक विप्र संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77