[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉक्टर्स डे:राजकीय अस्पतालों में डॉक्टरों को किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

डॉक्टर्स डे:राजकीय अस्पतालों में डॉक्टरों को किया सम्मानित

डॉक्टर्स डे:राजकीय अस्पतालों में डॉक्टरों को किया सम्मानित

पाटन : पाटन के राजकीय अस्पताल में मंगलवार को डॉक्टर्स डे मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल स्टाफ ने डॉक्टरों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सहायक रेडियोग्राफर महेश जांगिड़ ने बताया कि भारत में प्रतिवर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। यह दिवस डॉक्टरों के समर्पण और स्वास्थ्य सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य डॉक्टरों के लिए कार्यस्थल को बेहतर बनाना और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है।

भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुरुआत 1 जुलाई 1991 को डॉ. बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में की गई थी। डॉ. रॉय का जन्म 1 जुलाई 1882 को हुआ था। वे एक प्रख्यात चिकित्सक थे और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी रहे। उनके चिकित्सा क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। चिकित्सा क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस घोषित किया।

Related Articles