सिंघाना ब्लॉक के 12 ई-मित्र कियोस्कों का औचक निरीक्षण, 2 को नोटिस जारी
सिंघाना ब्लॉक के 12 ई-मित्र कियोस्कों का औचक निरीक्षण, 2 को नोटिस जारी
सिंघाना : ई-गवर्नेन्स सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, ब्लॉक कार्यालय सिंघाना द्वारा जून माह में ब्लॉक क्षेत्र में संचालित ई-मित्र कियोस्कों का त्रैमासिक औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कुल 12 कियोस्कों की गहन जांच की गई। ब्लॉक प्रोग्रामर विजेन्द्र कुमार सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान दो कियोस्क निर्धारित स्थान पर बिना पूर्व सूचना के बंद पाए गए, जो निर्धारित मानकों का उल्लंघन है। उक्त अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए दोनों कियोस्क संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। निरीक्षण दल में सूचना सहायक सुनील कुमार सैनी भी शामिल रहे। टीम ने सेवाओं की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी कियोस्कों पर सेवाओं की दर सूची, उपस्थिति, कार्यप्रणाली आदि की भी जांच की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041604


