[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संविधान विरोधी भाजपा आरएसएस गैंग’ – सारिका सिंह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

संविधान विरोधी भाजपा आरएसएस गैंग’ – सारिका सिंह

सिंघाना में नारी न्याय सम्मेलन एवं पदभार ग्रहण कार्यक्रम आयोजित, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह मुख्य अतिथि

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अशोक राईका

सिंघाना : महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह ने भाजपा और आरएसएस को ‘गैंग’ करार देते हुए कहा कि ये लोग संविधान को बदलने में लगे हुए हैं। जबकि कांग्रेस संविधान को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल में राजस्थान की भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। वे रविवार को सिंघाना में आयोजित नारी न्याय सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। सम्मेलन के दौरान शकुंतला यादव को महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष का पद ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार ने की। वही विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा, पूर्व मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिहं थे। सम्मेलन के दौरान सम्मेलन में महिला सशक्तीकरण, महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था जैसे अहम विषयों पर चर्चा हुई।

प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह ने कहा कि महिला कांग्रेस राजस्थान की हर नारी की आवाज़ है। महिला कांग्रेस का उद्देश्य राज्य की हर महिला तक न्याय और सशक्तीकरण की भावना पहुंचाना है। प्रदेश में बढ़ रही महिला उत्पीड़न और दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लचर कानून-व्यवस्था के कारण महिलाओं पर अत्याचार और अपराध बढ़े हैं। प्रदेश में महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित हैं।

किशनलाल जैदिया, पूर्व चेयरमैन विजय पाण्डे, फुलचन्द, प्रदेश महासचिव मंजू चौहान, सवाई माद्योपुर महिला जिलाध्यक्ष ताराबाई मीणा, बीकानेर से शांति बेनीवाल, गुंती सरपंच नीरज राव,‌ पचेरी सरपंच सविता देवी, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश बोहरा, धूलवा सरपंच गिरधारी लाल, कलगांव सरपंच अशोक, काजडा सरपंच मंजू तंवर, झारोडा सरपंच पूनम, बडबर सरपंच शशी शर्मा, कलाखरी सरपंच विरेंद्र, मुरादपुर सरपंच सुभाष, सुंदरपाल कलाखरी, कर्ण सिंह, यशपाल पांथरोली, कैप्टन विजय सिंह, पूर्व डीईओ सुभाष यादव, सहीराम बुहाना, डॉ. दुलीचंद बीसीएमओ, प्यारेलाल धनखड़, हेमंत पार्षद, मालाराम पुहानिया, पूर्व सरपंच महेंद्र मोई, सुशीला चौधरी, राजबाला, प्रियंका चिड़ावा, सरपंच बलबीरसिंह आर्य, सरपंच मुन्नदेवी, अन्नू शर्मा, मुनेश, मंजीता यादव, प्रमिला सागा, पूर्व पार्षद राजेश मीणा, लक्ष्मीकांत टेलर, रविन्द्र रॉकी, मोहनलाल मीणा, बिल्लू पुहानिया, महीपाल मीणा, बाबूलाल कालोडिया, दलीप यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजक बुहाना प्रधान हरिकृष्ण यादव ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन झुंझुनूं से विजय कुमार व हनुमान प्रसाद यादव ने किया।

Related Articles