[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं की बहू ने जयपुर की स्कूल को बनाया आदर्श:ढाई करोड़ से ज्यादा रुपए में कराया विकास, 320 से बढ़कर 725 हुई छात्रों की संख्या


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं की बहू ने जयपुर की स्कूल को बनाया आदर्श:ढाई करोड़ से ज्यादा रुपए में कराया विकास, 320 से बढ़कर 725 हुई छात्रों की संख्या

झुंझुनूं की बहू ने जयपुर की स्कूल को बनाया आदर्श:ढाई करोड़ से ज्यादा रुपए में कराया विकास, 320 से बढ़कर 725 हुई छात्रों की संख्या

झुंझुनूं : जयपुर के मुहाना स्थित सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल और पीईईओ अनिता को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्य स्तरीय भामाशाह प्रेरक सम्मान मिला है। यह सम्मान उन्हें जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिया।

झुंझुनूं जिले के बुडानिया गांव की बहू अनिता ने मुहाना स्कूल के विकास में एक बड़ी भूमिका निभाई है, जो पूरे राज्य के लिए एक प्रेरणा बन गई है। उन्होंने सर्व शक्ति कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट को प्रेरित कर स्कूल में ढाई करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्य कराए। उन्होंने स्कूल के विकास और शिक्षा को लेकर काफी प्रयास किए।

320 से बढ़कर 725 हुई छात्रों की संख्या

जब अनिता ने पहली बार मुहाना स्कूल में प्रधानाचार्य के रूप में कार्यभार संभाला था, तब स्कूल की स्थिति दयनीय थी। भवन जर्जर था, शौचालयों कम थे और छात्रों की संख्या मात्र 320 थी। उन्होंने कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच से स्कूल को एक आदर्श शिक्षण संस्थान में बदल दिया।

स्कूल में सीसीटीवी कैमरे, 100 से ज्यादा पंखे

उन्होंने स्कूल में नया भवन, 100 से ज्यादा पंखे, सीसीटीवी कैमरे, इलेक्ट्रॉनिक बेल, एक आधुनिक बायोलैब, लाइब्रेरी और शौचालयों जैसी सुविधाएं कराई हैं। इनके अलावा उन्होंने शैक्षणिक नवाचारों पर विशेष ध्यान दिया, जिससे स्कूल का माहौल अनुशासित, सुरक्षित और स्टडी के लिए प्रेरणादायक बना। अनिता के प्रयासों से स्कूल में छात्रों की संख्या अब 725 तक हो गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet