[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाद बीज विक्रेताओं ने कृषि मंत्री को सौंपा ज्ञापन:यूरिया-डीएपी की उपलब्धता समेत 6 मांगें रखीं, रैक पॉइंट स्थापित करने का प्रस्ताव रखा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

खाद बीज विक्रेताओं ने कृषि मंत्री को सौंपा ज्ञापन:यूरिया-डीएपी की उपलब्धता समेत 6 मांगें रखीं, रैक पॉइंट स्थापित करने का प्रस्ताव रखा

खाद बीज विक्रेताओं ने कृषि मंत्री को सौंपा ज्ञापन:यूरिया-डीएपी की उपलब्धता समेत 6 मांगें रखीं, रैक पॉइंट स्थापित करने का प्रस्ताव रखा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रुस्तम अली खान 

सरदारशहर : सरदारशहर में खाद बीज एसोसिएशन के सदस्यों ने कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनजीत चौधरी और रोहित पांडिया के नेतृत्व में विक्रेताओं ने अपनी मांगें रखीं। इस दौरान नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी भाजपा नेता मधुसूदन सिंह राजपुरोहित और खाद बीज विक्रेताओं ने यूरिया और डीएपी के साथ कंपनियों द्वारा अन्य सामान की अनिवार्य बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही रतनगढ़ में यूरिया-डीएपी का रैक पॉइंट स्थापित करने का प्रस्ताव रखा।

एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में नए लाइसेंस, नवीनीकरण और गोदाम संबंधी ऑनलाइन आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण शामिल है। सब-स्टैंडर्ड माल के लिए विक्रेता की बजाय निर्माता कंपनी को जिम्मेदार माना जाए। तकनीकी खामी की स्थिति में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएं।

कीटनाशी अनुज्ञा पत्र में अतिरिक्त गोदाम जोड़ने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने की मांग की गई। राज किसान पोर्टल पर अनावश्यक दस्तावेजों की शर्त हटाने और त्रुटि होने पर एफआईआर की बजाय कारण बताओ नोटिस की व्यवस्था की मांग भी रखी गई। मंत्री मीणा ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

मंत्री मीणा जयपुर से सुरतगढ में कोरोमडंल की डीएपी वितरण करवाने के लिए जा रहे थे। इस दौरान मीणा ने सरदारशहर में रात को रुके थे । इस दौरान रोहित पांडिया, मनरूप सारण, सुभाष विश्नोई,प्रकाश कड़वा,मनीराम सारण,अशोक कुमार समेत कई विक्रेता मौजूद रहे। एसोसिएशन को उम्मीद है कि समस्याओं का समाधान होने से किसानों को खाद-बीज की आपूर्ति सुचारू रूप से मिलती रहेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet