[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

11 हजार वोल्ट की हाई वोल्टेज लाइन हटाने की मांग:वार्ड 7 में लोगों ने किया प्रदर्शन, कहा- कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

11 हजार वोल्ट की हाई वोल्टेज लाइन हटाने की मांग:वार्ड 7 में लोगों ने किया प्रदर्शन, कहा- कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

11 हजार वोल्ट की हाई वोल्टेज लाइन हटाने की मांग:वार्ड 7 में लोगों ने किया प्रदर्शन, कहा- कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

चिड़ावा : चिड़ावा के वार्ड नंबर 7 में नारी गांव मार्ग पर स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन किया। लोग अपने घरों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाई वोल्टेज लाइन को हटाने की मांग कर रहे हैं। हाल ही में आए तूफान और बारिश में एक बिजली का पोल गिरने से तार टूट गए थे। इससे पहले इसी लाइन के फॉल्ट से एक मकान में करंट फैलने से घरेलू सामान जल गया। पिछले साल करंट लगने से एक गाय की मौत हुई थी। स्थानीय निवासियों ने इस समस्या को लेकर बिजली विभाग को कई बार लिखित शिकायत की है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि लाइन को जल्द स्थानांतरित नहीं किया गया तो वे आंदोलन तेज करेंगे। इस दौरान प्रदर्शन में जयदयाल सैनी, संतोष देवी और कार्तिक कटरिया समेत कई मोहल्ले वासी मौजूद थे। जेईएन दीपिका के अनुसार पिछले दिनों पोल उखड़ने से बिजली व्यवस्था बाधित हुई थी। उन्होंने कहा कि लाइन को दुरुस्त करवा दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मोहल्लेवासियों की कोई समस्या है तो उनसे बात कर समाधान किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet