[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देश में लोकतंत्र और आमजन की आवाज हैं राहुल गांधी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

देश में लोकतंत्र और आमजन की आवाज हैं राहुल गांधी

देश में लोकतंत्र और आमजन की आवाज हैं राहुल गांधी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक वर्ष सफलतापूर्वक होने पर ,चूरू जिला मुख्यालय पर कांग्रेस जनों ने हर्ष व्यक्त किया। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने कहा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने इस एक वर्ष के कार्यकाल में, देश के ज्वलंत व गम्भीर मुद्दों को बराबर उठाने वाले नेता बने, अब जन जन की आवाज़ बन गए है। चौहान ने कहा देश को बताया दिया नेता प्रतिपक्ष (लीडर अपोजिशन )क्या होता हैं, जो समय-समय पर बेबाकी से आमजन, युवाओं, किसानों, बेरोज़गारी की बात रखने वाले, सबके चहेते हैं।

राहुल गांधी ने देशहित में जो बातें रखीं, उन्हें इस तानाशाह सरकार को भी आखिर मानना पड़ा। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने इस देश मे लोकतंत्र को स्थापित किया है और ऐसे-ऐसे कानून बनाये जिससे देश में आमजन को बहुत सारे अधिकार मिले। राहुल गांधी भी उसी कड़ी के लड़ाके हैं जो देश की जनता के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष कर रहे हैं।

युवा नेता हेमंत सिहाग ने कहा राहुल गांधी देश में कही पर भीअत्याचार होता हैं किसानों, दलितों, पिछड़ों और कमज़ोर वर्गों पर वही पहुंचते हैं, उनको न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करते हैं । इस अवसर पर युवा नेता आरिफ़ पीथींसर, शाहरुख खान, शिव कुमार शर्मा, बजरंग बजाड़, शरीफ़ खान, सत्यनारायण बाकोलिया, मनीष कुमार, दिलीप सिंधी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62