[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

औद्योगिक क्षेत्र के पार्क संख्या 3 में लघु उद्योग भारती एवं रिको के संयुक्त प्रयास से‌ सफाई व पौधारोपण किया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

औद्योगिक क्षेत्र के पार्क संख्या 3 में लघु उद्योग भारती एवं रिको के संयुक्त प्रयास से‌ सफाई व पौधारोपण किया गया

औद्योगिक क्षेत्र के पार्क संख्या 3 में लघु उद्योग भारती एवं रिको के संयुक्त प्रयास से‌ सफाई व पौधारोपण किया गया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर औद्योगिक क्षेत्र चूरू में लघु उद्योग भारती की टीम और रीको के सयुंक्त प्रयास व सहयोग से औद्योगिक क्षेत्र के पार्क संख्या तीन को समतल कर सफाई की गई और सघन वृक्षारोपण किया गया । इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष सुभाष जांगिड ने बताया कि प्रकृति के संतुलन के लिए वृक्ष अधिकाधिक संख्या में लगे यह अति आवश्यक हो गया हैं वृक्ष हमे प्राण वायु के साथ में छाया और स्वस्थ वातावरण भी प्रदान करते हैं । पेड़ लगाना ही पर्याप्त नहीं है अपितु पेड़ लगाने के बाद उसका पालन पोषण करना और उसे संरक्षित रखना सबसे महत्वपूर्ण कार्य है इसी को मद्धनजर रखते हुए इस पार्क में लगाए पौधे की देखभाल और उनका संरक्षण का जिम्मा लघु उद्योग भारती के कोषाध्यक्ष तनेश सैनी और उनकी टीम ने लिया है । इस पुनीत कार्य के लिए सैनी धन्यवाद के पात्र है और उन्होंने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है ।रीको के यूनिट प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि दिनों दिन बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ पौधे लगे ये समय की महत्ती आवश्यकता है इस कार्य में रीको हर तरह से हर संभव सहयोग करेगा।

इस अवसर पर रीको के सहायक अभियंता जय सारण, गौरव स्वामी लघु उद्योग भारती के सचिव शंकरलाल जांगिड कोषाध्यक्ष तनेश सैनी, उपाध्यक्ष हनुमानप्रसाद जांगिड, भंवरलाल प्रजापत, राकेश सैनी, नानगराम प्रजापत, मुरारी सैनी, कमल जांगिड, हरीश जांगिड पंकज जांगिड सहित अनेक ऊधमी उपस्थित हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62