[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

काजड़ा में 1.45 करोड़ की जल योजना ठप, टंकी आज भी सूखी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरतगढ़

काजड़ा में 1.45 करोड़ की जल योजना ठप, टंकी आज भी सूखी

काजड़ा में 1.45 करोड़ की जल योजना ठप, टंकी आज भी सूखी

सूरजगढ़ : काजड़ा गांव में नवंबर 2021 में शुरू हुई जल जीवन मिशन की 1.45 करोड़ रुपए की योजना तीन साल बाद भी अधूरी है। पानी की टंकी आज तक सूखी पड़ी है और गांव में एक बूंद जलापूर्ति नहीं हो पाई। गांव के मनजीत सिंह तंवर और सरपंच मंजू तंवर ने इस मामले में कई बार जिला प्रशासन, विभाग और सचिवालय तक गुहार लगाई, लेकिन हर बार अधिकारियों ने औपचारिक समीक्षा का दिखावा कर अपनी जिमेदारी से पल्ला झाड़ लिया। जल जीवन मिशन के तहत काजड़ा गांव में 1.45 करोड़ रुपए की लागत से पाइपलाइन बिछाने और पानी की टंकी से सात वार्डों में जलापूर्ति शुरू करने की योजना थी। मनजीत सिंह तंवर ने बताया कि इस योजना के तहत गांव की सड़कों को खोदकर पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया गया, लेकिन यह कार्य अधूरा रह गया। ना केवल पाइपलाइन बिछाने में लापरवाही बरती गई, बल्कि खोदी गई सड़कों की मरमत तक नहीं की गई। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आखिरकार, सरपंच मंजू तंवर को पंचायत कोष से सड़कों की मरमत करवानी पड़ी।

टंकी बनी, पर पानी का नामोनिशान नहीं

जल जीवन मिशन के तहत गांव में बनाई गई पानी की टंकी तीन साल से सूखी पड़ी है। यह टंकी सात वार्डों में नियमित और सुचारू जलापूर्ति के लिए बनाई गई थी, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण यह महज एक बेकार ढांचा बनकर रह गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि टंकी से जलापूर्ति शुरू हो जाए, तो ट्यूबवेल पर निर्भरता कम होगी और पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

इनका कहना है

ठेकेदार को निर्देशित कर रखा है कुछ माइनर कार्य बचे हुए हैं। जल्द से जल्द टंकी में पानी सहित सड़कों के कार्य भी करवा दिए जाएंगे।

डालचंद सैनी, एईएन पीएचईडी पिलानी

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77