[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दुबई से लौटे पिता ने दर्ज करवाया हत्या का मुकदमा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

दुबई से लौटे पिता ने दर्ज करवाया हत्या का मुकदमा

फतेहपुर में हत्या के शक पर पिता ने कब्र में दफन अपने बेटे के शव को छठे दिन निकलवाया

फतेहपुर : कस्बे में एक बालक को कब्रिस्तान में दफनाने के छठे दिन पिता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने बालक का शव कब्र से निकाला। डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि कस्बे के तौफीक काजी निवासी जहांगिरया कुआं के पास ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका बेटा सुल्तान गत 21 जून की शाम को मोहल्ले में ही कुछ लड़कों के साथ क्रिकेट खेल रहा था और खेल के दौरान वह जमीन पर गिर गया। उसे कस्बे के राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने यह माना की किशोर की मृत्यु खेलते समय हार्ट अटैक से हो गई। सुल्तान की मृत्यु की सूचना उसके पिता तौफीक को दी गई जो उस समय दुबई में था।

अपने बेटे की सूचना पर पिता घटना के दूसरे दिन 22 जून को भारत आ गया और अपने बेटे को कस्बे के काजियान कब्रिस्तान में दफना दिया। कोतवाली थाने में तौफीक ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसे दो अन्य बच्चों ने बताया कि खेल के दौरान फरदीन उर्फ खीनिया (15) पुत्र जाकिर काजी निवासी उस्मानिया मस्जिद के पास ने तौफीक के साथ मारपीट की, जिससे उसके बेटे की मृत्यु हो गई। तौफीक की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने सुल्तान का शव तहसीलदार हितेश चौधरी की उपस्थिति में काजियान कब्रिस्तान से निकलवाया और राजकीय धानुका उप जिला अस्प्ताल में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच ईश्वर सिंह सब इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह को सौंप दी गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77