[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरगोठ के अन्त्योदय शिविर में 256 मामलों का निपटारा:खाटूश्यामजी के पदयात्रियों को राहत, 15 रास्तों का राजस्व रिकॉर्ड में कटान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

सरगोठ के अन्त्योदय शिविर में 256 मामलों का निपटारा:खाटूश्यामजी के पदयात्रियों को राहत, 15 रास्तों का राजस्व रिकॉर्ड में कटान

सरगोठ के अन्त्योदय शिविर में 256 मामलों का निपटारा:खाटूश्यामजी के पदयात्रियों को राहत, 15 रास्तों का राजस्व रिकॉर्ड में कटान

रींगस : सरगोठ ग्राम पंचायत में शुक्रवार शाम को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़े के तहत शिविर सम्पन्न हुआ। भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र भवन में आयोजित इस शिविर में उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों ने 256 प्रकरणों का निस्तारण किया।

शिविर में परसरामपुरा रीको औद्योगिक क्षेत्र से रींगस जाने वाले मार्ग सहित 15 रास्तों को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। इससे खाटूश्यामजी जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। शिविर में 25 नामांतरण, 26 खाता दुरुस्ती, 9 पत्थरगढी, 20 सीमाज्ञान, 35 मृदा नमूना संग्रहण, 50 मृदा कार्ड, 15 एनएफएसए आवेदन, 38 पेंशन सत्यापन और 18 आयुष्मान कार्ड के मामलों का निस्तारण किया गया।

ग्राम पंचायत प्रशासक काकोड़िया मोहनलाल यादव ने बताया कि रीको से रींगस तक का रास्ता अब मनरेगा के तहत ग्रेवल कार्य से सुधारा जाएगा। तहसीलदार विवेक कटारिया की रिपोर्ट के आधार पर उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता ने इस मार्ग को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज किया।

उपखंड अधिकारी ने तीन साल से खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित ममता देवी और उसकी दो पुत्रियों का नाम जोड़कर ई-केवाईसी करवाई। साथ ही पंचायत कार्यालय के गार्ड सुनील मीणा के पिता का नाम राजस्व रिकॉर्ड में महादेव से हरदेव दर्ज होने की त्रुटि को भी सुधारा गया।

शिविर में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव ने पहुंचकर निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए निर्देश दिए। साथ ही पंचायत भवन के सामने पौधारोपण करके सार संभाल के लिए जिम्मेदारी दी गई।

इस अवसर पर जनसेवक काकोड़िया गजानंद यादव, उप सरपंच सुशीला जांगिड़, गिरदावर दिनेश शर्मा, पटवारी महेंद्र सिंह नेहरा, ग्राम विकास अधिकारी चंद्रप्रकाश शर्मा, सहायक विकास अधिकारी रविप्रकाश शर्मा, पीएचईडी जेईएन अंकुर, हीरालाल यादव सहित अनेक विभागीय अधिकारी, कर्मचारी व क्षेत्र के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77