[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पालकी में सवार होकर भगवान जगन्नाथ ने किया नगर भ्रमण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

पालकी में सवार होकर भगवान जगन्नाथ ने किया नगर भ्रमण

पालकी में सवार होकर भगवान जगन्नाथ ने किया नगर भ्रमण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : नगर के ऐतिहासिक घेर मंदिर से शनिवार शाम भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। मंदिर में विराजमान भगवान की प्रतिमाओं को आकर्षक परिधानों व आभूषणों से सुसज्जित किया गया। पूजा-अर्चना के उपरांत सुसज्जित रथ में विराजमान कर भगवान की शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई।

यात्रा की शुरुआत मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक महाआरती से हुई, जिसमें मंदिर के पुजारी सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक रथ खींचकर भगवान जगन्नाथ की भक्ति में अपनी आस्था प्रकट की।

रथ यात्रा नया बाजार से प्रारंभ होकर पोद्दार गेट, मुख्य बाजार, नानसा गेट होते हुए पुनः घेर मंदिर पहुंची। यात्रा के मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया। रथ के साथ आकर्षक धार्मिक झांकियां और लोक कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा में बच्चे, युवा, महिला और वृद्ध सभी उत्साह से सहभागी बने।

कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक लीलाधर चौखानी के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने समस्त आगंतुकों का स्वागत करते हुए सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अंजनी चोखानी, संदीप शर्मा, पुजारी शेखर शर्मा, श्रीकांत मुरारका सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। समूचा नगर भगवान जगन्नाथ की भक्ति में रंगा नजर आया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77