मानोता जाटान के सुनील सिद्धड़ बने अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपप्रधान
मानोता जाटान के सुनील सिद्धड़ बने अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपप्रधान
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : मानोता जाटान गांव के सुनील सिद्धड़ को अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा, दिल्ली का राष्ट्रीय उपप्रधान मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन महासभा के सत्र 2025 से 2027 के लिए गठित नई कार्यकारिणी के तहत किया गया, जिसकी घोषणा इंदौर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रधान रामपाल जांगिड़ ने की। इसी अवसर पर सुनील सिद्धड़ को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस नियुक्ति से उनके गांव मानोता जाटान सहित चिड़ावा क्षेत्र एवं जांगिड़ समाज में हर्ष की लहर है। गौरतलब है कि अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा वर्ष 1919 से समाज के संगठन, उत्थान और विकास के लिए कार्यरत है। संस्था की शाखाएं भारत के विभिन्न तहसीलों, जिलों और प्रांतों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। सुनील सिद्धड़ की सामाजिक सक्रियता और समर्पण को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। समाज के वरिष्ठजनों और विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी और आशा जताई कि वे समाजहित में नई ऊंचाइयों को छूएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041593


