चांद दिखाई देने के साथ ही मातम शुरू, मोहर्रम 6 जुलाई को
चांद दिखाई देने के साथ ही मातम शुरू, मोहर्रम 6 जुलाई को
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : मोहर्रम का चांद गुरुवार शाम को दिखाई दिया। चांद दिखने के साथ ही मोहर्रम वाले चौक में अकीदतमंदों ने मातम मनाना शुरू कर दिया। मोहर्रम कमेटी के मेहबूब इलाही ने बताया कि शहीदाने कर्बला इमाम हुसैन की याद में 6 जुलाई को यौमे आशूरा ओर मोहर्रम मनाया जाएगा। मोहर्रम को लेकर कस्बे के मोहर्रम वाले चौक में अकीदतमंदों ने मातम मनाना शुरू कर दिया है। अकीदतमंद ढोल-ताशों की मातमी धुनों के साथ देर रात तक मातम मनाते रहते हैं जिससे मुस्लिम मोहल्लों में चहल-पहल बनी रहती है। मोहर्रम कमेटी के सदस्य अभी से मोहर्रम की तैयारी में जुट गए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1999591


