अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत तीन पंचायतों में विशेष कैंप आयोजित
अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत तीन पंचायतों में विशेष कैंप आयोजित
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत नवलगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों देवगांव, परसरामपुरा और शाहपुरा गिरधरपुरा में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद व अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना रहा।
शाहपुरा गिरधरपुरा कैंप में प्रधान दिनेश सुंडा ने एक लाभार्थी को आवासीय पट्टा वितरित किया। इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए वृक्षारोपण किया और उपस्थित ग्रामीणों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई।
इस शिविर में सरपंच महेंद्र सैनी, सहायक विकास अधिकारी महेंद्र सैनी, ग्राम विकास अधिकारी ललित मोहन, पटवारी संगीता मिल, बाबूलाल, अनिल कुमार तथा कनिष्ठ सहायक श्रीराम सहित कई अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
देवगांव पंचायत में आयोजित कैंप में सरपंच भंवरी देवी, ग्राम विकास अधिकारी पंटूकंवर, पटवारी विकास मीणा, अल्ताफ अली तथा कनिष्ठ सहायक नरेंद्र काजला मौजूद रहे। वहीं परसरामपुरा में सरपंच करणी राम, सहायक विकास अधिकारी हर्षिता मून व ओमप्रकाश आलडिया, कनिष्ठ सहायक गुर्जर गोरव सहित अन्य विभागीय प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही समाधान किया।
शिविरों के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा एक साथ मिलकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को लाभ भी प्रदान किया गया। पूरे कार्यक्रम में जागरूकता, सेवा भावना और प्रशासनिक तत्परता का समन्वय देखने को मिला।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042267

