सुजानगढ़ में पुराने बस स्टैंड को मिली अस्थाई मंजूरी:एक रूट पर सिटी मिनी बस और दो रूट पर मैजिक टेम्पो चलेंगे
सुजानगढ़ में पुराने बस स्टैंड को मिली अस्थाई मंजूरी:एक रूट पर सिटी मिनी बस और दो रूट पर मैजिक टेम्पो चलेंगे
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में जल्द ही एक रूट पर सिटी मिनी बस और दो रूट पर मैजिक टेम्पो की सेवाएं मिलेगी। उपखंड स्तरीय यातायात समिति ने आमजन की सुविधा को देखते हुए ये प्रस्ताव लिया है। साथ ही ये व्यवस्था लागू नहीं होने तक अस्थाई तौर पर पुराने बस स्टैंड पर बसों के आने की अनुमति भी दी गई है। हालांकि बसों का पुराने बस स्टैंड पर ठहराव नहीं होगा, बसें सवारियां उतारकर वापस बीडीएस सर्कल की तरफ मुड़ जाएगी। पुराने बस स्टैंड से आगे बसें नहीं जा सकेगी।
इसी तरह लाडनूं की तरफ से आने वाली बसें डीएसपी ऑफिस के पास सुविधाएं विकसित होने तक अस्थाई तौर पर लाडनूं बस स्टैंड पर आ सकेगी। इससे आगे का प्रवेश निषेध रहेगा। साथ ही समिति ने ये प्रस्ताव दिया है कि नए बस स्टैंड पर नगर परिषद के द्वारा अड्डा पर्ची सिस्टम लागू किया जाए। वहीं अशोक सर्कल पर बिना पर्ची खड़ी बसों के चलान काटे जाएं। समिति द्वारा प्रस्तावित सिटी मिनी बस का रूट सालासर रोड पर राजकीय गर्ल्स कॉलेज से सुजला कॉलेज तक रहेगा।
मैजिक टेम्पो का एक रूट डूंगर बालाजी मोड से कायमखानी बस्ती और दूसरा रूट बीडीएस चौराहा से लाडनूं चूंगी नाका तक रहेगा। इधर, लम्बे समय बाद अस्थाई रूप से खोले जाने के बाद पुराने और लाडनूं बस स्टैंड के व्यापारियों ने मिठाइयां बांट कर खुशियां मनाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2045134


