पिलानी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ की कार्रवाई:8 जगहों से 655 बोतल शराब की जब्त, 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पिलानी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ की कार्रवाई:8 जगहों से 655 बोतल शराब की जब्त, 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पिलानी : पिलानी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस ने मुण्डिया जोहड़ नरहड़, देवरोड़, सरदारपुरा, खेड़ला, जोहड़ खेड़ला का बास और पिलानी कस्बे में कार्रवाई की। इस दौरान देशी शराब के 502 पव्वे और अंग्रेजी शराब के 142 पव्वे के साथ 11 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने नरहड़ से चौथमल, देवरोड़ ढक्करवाला के अनुज सिंह, प्रीतम सिंह छापड़ा को गिरफ्तार किया। पिलानी के वार्ड नंबर 3 से अमित सिंह, नरहड़ से राजवीर, मानोता जाटान के राजकुमार और चिड़ावा के विरासत अली को भी अवैध शराब के साथ पकड़ा गया है। इस कार्रवाई में एएसआई शीशराम, एएसआई होशियार सिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। सभी आरोपियों के खिलाफ पिलानी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाधिकारी सेवदा ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044935

