स्काउट संघ नवलगढ़ के नो वरिष्ठ स्काउटर शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना
स्काउट संघ नवलगढ़ के नो वरिष्ठ स्काउटर शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नवलगढ़ की कार्यकारिणी के प्रस्ताव अनुसार नवलगढ के नो वरिष्ठ स्काउटर शैक्षिक भ्रमण पर दक्षिण भारत के मुख्य स्थानों के लिए नवलगढ रेलवे-स्टेशन से रवाना हुए। भ्रमण दल में जिला प्रधान गंगाधर सिंह सुंडा,लीडर ट्रेनर रामावतार सबलानिया, नवलगढ़ प्रधान मुरली मनोहर चौबदार, सचिव अर्जुन सिंह सांखनीया, स्काउटर रूक्मानंद खत्री, फूलसिंह भास्कर, वरिष्ठ स्काउटर नाहर सिंह गिल, भंवर सिंह शेखावत, टीम लीडर रेलवे के वाणिज्य कर अधिकारी ओमप्रकाश आर्य शामिल है। दल को स्टेशन पर संघ के ऑडिटर मोजीराम बजाड, आजीवन सदस्य एडवोकेट जगदीश प्रसाद वर्मा, मनफूल सिंह महरिया सहायक अभियंता, सीताराम घोड़ेला, बाबूलाल शर्मा, सरदार सिंह गिल, पोकरमल सैनी, सचिन खत्री सहित अन्य लोगों ने शुभ कामनाओ के साथ रवानगी दी। दल हवाई मार्ग से कोयंबटूर पहुंच गया। वहां के प्राकृतिक स्थानों का भ्रमण कर 28 जून को लौटेगा ।