रामसिंहपुरा व छाजा का नांगल में कैंप आयोजित:63 मामलों का निपटारा किया, 9 जुलाई तक चलेगा अभियान
रामसिंहपुरा व छाजा का नांगल में कैंप आयोजित:63 मामलों का निपटारा किया, 9 जुलाई तक चलेगा अभियान
पाटन : पाटन क्षेत्र के ग्राम रामसिंहपुरा व छाजा का नांगल में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लोगों के सीमाज्ञान, नामांतरण, रास्तों के प्रकरण, आपसी सहमति से बटवारा और बजट घोषणा के लंबित प्रकरण समेत कुल 63 कार्यों को निपटाया जा रहा है। शिविर में एडीएम भागीरथ सांख, एसडीएम राजवीर सिंह और तहसीलदार सुभाष चंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर के दौरान पौधारोपण भी किया गया।
यह अभियान 9 जुलाई 2025 तक चलेगा। इसके तहत पाटन क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अटल सेवा केंद्रों पर शिविर लगाए जाएंगे। इनमें छाजा की नांगल, धांधेला, राजपुरा, बल्लुपुरा, हसामपुर, दलपतपुरा, घासीपुरा, रायपुर, डोकन, न्यौराणा, डूंगा की नांगल, श्यामपुरा, बिहार, डाबला, स्यालोदडा, बिहारीपुर और लादी का बास शामिल हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034839


