होटल सनसिटी पर फायरिंग का आरोपी प्रवीण जोड़ी गिरफ्तार:एजीटीएफ ने पकड़ा, कोर्ट ने 28 जून तक रिमांड पर भेजा
होटल सनसिटी पर फायरिंग का आरोपी प्रवीण जोड़ी गिरफ्तार:एजीटीएफ ने पकड़ा, कोर्ट ने 28 जून तक रिमांड पर भेजा
चूरू : चूरू में होटल सनसिटी पर रंगदारी के लिए फायरिंग करने वाले रोहित गोदारा गैंग के सदस्य प्रवीण सिंह जोड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने शनिवार को एके-47 की तस्करी मामले में पूछताछ के लिए प्रवीण को हिरासत में लिया था। प्रवीण जोड़ी उर्फ प्रवीण कमांडो को चूरू बाइपास से पकड़ा गया। चूरू पुलिस ने होटल फायरिंग मामले में इस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। रविवार को कोर्ट में पेश कर आरोपी को 28 जून तक रिमांड पर भेज दिया गया। कोतवाली थानाधिकारी सुखराम चोटिया के अनुसार प्रवीण कई संगीन मामलों में वांछित था। उसका मुख्य काम क्षेत्र के व्यापारियों के मोबाइल नंबर रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण जैसे गैंगस्टरों को उपलब्ध कराना था। पुलिस अब प्रवीण के नेटवर्क से जुड़े चूरू जिले के अन्य बदमाशों की पहचान कर रही है। पूछताछ में बड़े नेटवर्क के खुलासे की संभावना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2093335


