सरदारशहर में शॉर्ट सर्किट से महिंद्रा टैक्टर एजेंसी में आग:5 टैक्टर जले, दो दमकल गाड़ियों और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू
सरदारशहर में शॉर्ट सर्किट से महिंद्रा टैक्टर एजेंसी में आग:5 टैक्टर जले, दो दमकल गाड़ियों और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू
सरदारशहर : चूरू रोड स्थित रामचंद्र एग्रो मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड में रात करीब 11:30 बजे आग लग गई। यह एजेंसी महिंद्रा ट्रैक्टर की डीलरशिप है। आग की चपेट में आने से पांच ट्रैक्टर पूरी तरह जल गए। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों और पुलिस ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। दमकल विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद रहीं। सभी की संयुक्त कोशिशों से आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारी आग के सटीक कारणों की जांच कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042647


