डोडा पोस्त तस्कर को 7 साल की जेल:एक लाख रुपए का लगाया जुर्माना, 44 किलो किया था बरामद
डोडा पोस्त तस्कर को 7 साल की जेल:एक लाख रुपए का लगाया जुर्माना, 44 किलो किया था बरामद
चूरू : चूरू के रतननगर में एडीजे कोर्ट ने डोडा पोस्त तस्करी के एक मामले में अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने रतननगर के मदनलाल को दोषी मानते हुए सात साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। मामला 18 जुलाई 2018 का है। रतननगर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान रतननगर तिराहे पर एक वाहन से 44 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया था। पुलिस ने मदनलाल और रामप्रताप को गिरफ्तार किया था। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में 17 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। इसके अलावा 43 दस्तावेजी साक्ष्य भी पेश किए गए। एडीजे राजेन्द्र चौधरी ने दोनों पक्षों की दलीलें और साक्ष्य सुनने के बाद फैसला सुनाया। कोर्ट ने दूसरे आरोपी रामप्रताप को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। आरोपियों की कोर्ट में पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2043216


