लंबी आयु एवं स्वस्थ शरीर के लिए योगा का जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है : विधायक श्रवण कुमार
लंबी आयु एवं स्वस्थ शरीर के लिए योगा का जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है : विधायक श्रवण कुमार

सूरजगढ़ : लंबी आयु एवं स्वस्थ शरीर के लिए योगा का जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शेखावाटी फोर्ट सूरजगढ़ में आयोजित योगा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात सूरजगढ़ के लोकप्रिय विधायक श्रवण कुमार ने कही। विधायक श्रवण कुमार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि आज के भाग दौड़ के जीवन में योगाभ्यास जरूरी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्रवण कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत भगवान धन्वंतरी की पूजा अर्चना से की।।कार्यक्रम को संबोधित करते योग सत्र के नोडल अधिकारी डॉ जयदीप गोठवाल ने कहा कि निरोगी रहने के लिए जीवन में योग और आयुर्वेद का विशेष योगदान है, योग के नित्य अभ्यास से शरीर और मन को स्वस्थ रखा जा सकता है। विशेष कर आधुनिक जीवन शैली जन्य विकारो की रोकथाम के लिए योग का विशेष योगदान है।कार्यकम में योगाभ्यास योग प्रशिक्षक भगवती प्रसाद सोनी एवं रोशनलाल ने करवाया। कार्यक्रम में कांग्रेस शहर अध्यक्ष रामसिंह चेतीवाल,नगर पालिका सूरजगढ़ के वरिष्ठ पार्षद महावीर प्रसाद प्रसाद सैनी,धर्मपाल जांगिड,ओमप्रकाश नायक,पंकज सोनी,पूर्व पार्षद योगेश सोनी,एडवोकेट हवासिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम में अशोक कटेवा सामाजिक कार्यकर्ता की तरफ से फल वितरित किया गया