नीमकाथाना में दिव्यांगों को मिलेगी सहायता:पंचायत समिति में 30 लोगों ने किया आवेदन, 4 को मिली ट्राई साइकिल
नीमकाथाना में दिव्यांगों को मिलेगी सहायता:पंचायत समिति में 30 लोगों ने किया आवेदन, 4 को मिली ट्राई साइकिल
नीमकाथाना : नीमकाथाना पंचायत समिति सभागार में योग्यजन सहायक उपकरण चिन्हीकरण एवं सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 30 दिव्यांगजनों ने आवेदन किए। विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरणों के लिए आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 10 व्हील चेयर, 8 ट्राई साइकिल, 6 श्रवण यंत्र, 3 बैशाखी, 2 वॉकिंग स्टिक और 1 घुटना-टखना-पैर सहायक उपकरण के लिए आवेदन शामिल हैं। शिविर में मौके पर ही चार लोगों को ट्राई साइकिल वितरित की गई।
मेडिकल विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम में एसडीएम राजवीर यादव, तहसीलदार अभिषेक सिंह, पीएमओ कमल सिंह शेखावत और राजेंद्र यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी राकेश शर्मा ने आवेदनों का विवरण साझा किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043362


