[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सेठाणी जोहड़ में होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का समारोह:सुबह 6 बजे राजेन्द्र राठौड़ और हरलाल सहारण करेंगे योगाभ्यास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सेठाणी जोहड़ में होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का समारोह:सुबह 6 बजे राजेन्द्र राठौड़ और हरलाल सहारण करेंगे योगाभ्यास

सेठाणी जोहड़ में होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का समारोह:सुबह 6 बजे राजेन्द्र राठौड़ और हरलाल सहारण करेंगे योगाभ्यास

चूरू : चूरू के ऐतिहासिक सेठाणी जोहड़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय समारोह आयोजित होगा। जिला प्रशासन और आयुर्वेद विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह और आयुर्वेद उप निदेशक सत्यवीर सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्किंग, सफाई और मंच व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान योग प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया गया। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने बताया कि कार्यक्रम शनिवार सुबह 6 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण और प्रदेश मंत्री डॉ. वासुदेव चावला शामिल होंगे।

प्रशासनिक अधिकारियों में एडीएम अर्पिता सोनी, एसडीएम बिजेन्द्र सिंह, तहसीलदार अशोक गोरा मौजूद रहेंगे। पुलिस विभाग से एएसपी लोकेन्द्र दादरवाल, डीएसपी सुनील झाझड़िया और कोतवाली थानाधिकारी सुखराम चोटिया भी योगाभ्यास में भाग लेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा सहित आम लोग भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। आयुर्वेद उपनिदेशक सत्यवीर सिंह ने बताया कि पंचायत स्तर और ब्लॉक स्तर पर भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Related Articles