[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में भामाशाह का सम्मान:ट्रस्ट द्वारा करवाया जा रहा 20 लाख का निर्माण, निरीक्षण किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में भामाशाह का सम्मान:ट्रस्ट द्वारा करवाया जा रहा 20 लाख का निर्माण, निरीक्षण किया

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में भामाशाह का सम्मान:ट्रस्ट द्वारा करवाया जा रहा 20 लाख का निर्माण, निरीक्षण किया

सादुलपुर : सादुलपुर के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में श्री बिहारी लाल जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी कमलेश जैन का सम्मान किया गया। वे विद्यालय में ट्रस्ट द्वारा करवाए जा रहे 20 लाख रुपए के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कमलेश जैन ने कहा कि ट्रस्ट की गतिविधियां जन्मभूमि क्षेत्र में नियमित रूप से जारी रहेंगी। चाचा मुरारी लाल सरावगी की भावना के अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य भविष्य में भी चलते रहेंगे।

विद्यालय की प्रिंसिपल उर्मिला पूनियां ने बताया कि स्कूल के नव निर्माण में श्री बिहारी लाल जैन चैरिटेबल ट्रस्ट का महत्वपूर्ण योगदान है। समाजसेवी मुरारी लाल सरावगी ने मुख्यमंत्री जन सहभागिता योजना का इंतजार किए बिना तत्काल बजट स्वीकृत किया। कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष मंगतुराम मोहता, एसडीएमसी सदस्य होशियारमल भार्गव मौजूद रहे। इसके अलावा एओ बलदेव सिंह, व्याख्याता बलवान सिंह पूनियां, हनुमान सिंह, संदीप कुमार, रविंद्र कुमार, संगीता और मनकेश देवी भी उपस्थित थे।

Related Articles