[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

11KV लाइन से करंट लगा, युवक की मौत:टिन शेड के लोहे के पाइप ले जाते हुए हादसा; वेल्डिंग का काम करता था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

11KV लाइन से करंट लगा, युवक की मौत:टिन शेड के लोहे के पाइप ले जाते हुए हादसा; वेल्डिंग का काम करता था

11KV लाइन से करंट लगा, युवक की मौत:टिन शेड के लोहे के पाइप ले जाते हुए हादसा; वेल्डिंग का काम करता था

झुंझुनूं : झुंझुनूं की केके कॉलोनी एक घर की छत पर पाइप चढ़ाने के दौरान हादसा हो गया। लोहे का पाइप घर के ऊपर से गुजर रही 11KV हाईटेंशन से टच हो गया। झटका लगते ही युवक नीचे गिर पड़ा। गंभीर झुलसे युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी घटना घर के बाहर लगे CCTV में कैद हो गई। मामला झुंझुनूं के कोतवाली थाना इलाके की केके कॉलोनी का बुधवार सुबह 10:59 का है। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

परिजन रिपोर्ट देंगे तो कार्रवाई करेंगे

SHO- हरजिंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। उन्हें कंट्रोल रूम के जरिए जानकारी मिली कि करंट लगने से एक व्यक्ति को अस्पताल लाया गया है जिसकी मृत्यु हो चुकी है। जैसे ही परिजन रिपोर्ट देंगे, पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

तस्वीर में दीवार के पीछे खड़े युवक की करंट लगने से मौत हो गई। लोहे का पाइप 11KV लाइन से टच हो गया था।
तस्वीर में दीवार के पीछे खड़े युवक की करंट लगने से मौत हो गई। लोहे का पाइप 11KV लाइन से टच हो गया था।
युवक गिरा तो मकान मालिक उसे बचाने दौड़ा।
युवक गिरा तो मकान मालिक उसे बचाने दौड़ा।

वेल्डिंग की दुकान करता था

जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले युवक का नाम मोहम्मद हुसैन पुत्र उस्मान गनी निवासी वार्ड नंबर 52, जाति कायमखानी, आदर्श नगर गुंगिया बढ़ है। उसकी गुढ़ा रोड पर वेल्डिंग की दुकान है।

11 KV की लाइन को छू गया लोहे का पाइप

बुधवार को वह केके कॉलोनी में परवेज के मकान के सेकेंड फ्लोर पर टिन शेड लगाने गया था। इस दौरान वह टेम्पो से लोहे के पाइप उतार रहा था। एक-एक कर पाइप छत पर चढ़ा रहा था। तभी एक पाइप अनजाने में ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाई वोल्टेज लाइन से टच हो गया।

बिजली के तेज करंट ने मोहम्मद हुसैन को अपनी चपेट में ले लिया और वह बुरी तरह झुलस गया। झुलसने के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77