[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में कृषि विभाग की किसान संगोष्ठी:किसानों को खरीफ फसल और योजनाओं की दी जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में कृषि विभाग की किसान संगोष्ठी:किसानों को खरीफ फसल और योजनाओं की दी जानकारी

पिलानी में कृषि विभाग की किसान संगोष्ठी:किसानों को खरीफ फसल और योजनाओं की दी जानकारी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

पिलानी : पिलानी पंचायत समिति में बुधवार को कृषि विभाग ने एक दिवसीय कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 100 से अधिक किसानों ने हिस्सा लिया। कार्यालय उपनिदेशक (कृषि) और परियोजना निदेशक आत्मा (झुंझुनू) ने इस संगोष्ठी का आयोजन किया। परियोजना निदेशक शीशराम जाखड़ ने किसानों को वर्षा जल संरक्षण और आत्मा प्रोजेक्ट की योजनाओं की जानकारी दी। ब्लॉक पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शीशराम ने विभागीय योजनाओं से किसानों को अवगत कराया।

सहायक कृषि अधिकारी अनिल कुमार डोगरा ने सरकारी अनुदान योजनाओं की जानकारी दी। इसमें सौर ऊर्जा ड्रिप, मिनी स्प्रिंक्लर, प्याज भंडारण और बगीचा स्थापना शामिल थे। उप परियोजना निदेशक प्रमोद कुमार ने जैविक और प्राकृतिक खेती के साथ जैविक उर्वरक बनाने की तकनीक बताई। विशेष आमंत्रित आत्मा पुरस्कृत प्रगतिशील किसान मुकेश मांजू ने खजूर, जैतून और अन्य फलों की खेती का अनुभव साझा किया। उन्होंने जैविक खेती की विभिन्न पद्धतियों और इनके लाभों के बारे में भी बताया।

कार्यक्रम में सहायक कृषि अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, सन्दीप कुमार और वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक चतर सिंह भालोठिया मौजूद थे। विरेन्द्र सिहाग, रण सिंह, बिजेंद्र कुमार, रणसिंह गुर्जर, देशराज और संगीता मीणा सहित कई किसान भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77