इंजीनियर बनकर पियूष ने पूरा किया बड़े पापा का सपना, उन्हीं को समर्पित की उपलब्धि
पुणे में दीक्षांत समारोह के दौरान मिली कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की डिग्री, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रहे मुख्य अतिथि
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर के दैनिक भास्कर संवाददाता विकाश पारीक के पुत्र पियूष पारीक ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। पुणे स्थित सिंबायोसिस इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित दीक्षांत समारोह में पियूष को इंजीनियरिंग की डिग्री प्रदान की गई। समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
बड़े पापा का सपना पूरा करना जीवन की सबसे बड़ी खुशी
डिग्री हासिल करने के बाद पियूष ने भावुक होते हुए अपनी उपलब्धि दिवंगत बड़े पापा दिनेश पारीक को समर्पित की। उन्होंने कहा कि बड़े पापा का सपना था कि वे इंजीनियर बनें। गत 7 जुलाई को उनका निधन हो गया था। आज वे इस खुशी के पल में साथ नहीं हैं, लेकिन उनका सपना पूरा करना मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी है।
बड़े भाई और भाभी को दिया सफलता का श्रेय
पियूष ने अपनी सफलता का श्रेय बड़े भाई सॉफ्टवेयर इंजीनियर विपुल पारीक और भाभी सीए ऋतु को दिया। उनकी उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर दादा प्रेम नारायण पारीक, दादी बिमला देवी, बड़ी मम्मी सुनीता, मम्मी अनीता, प्रदीप, ज्योति, प्रतीक, कृतिका, टुकटुक, यशी, मदनलाल पारीक, किशोर लाल, द्वारका प्रसाद, मनोज, राकेश, पंकज और नितिन सहित परिजनों ने खुशी जताते हुए पियूष के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2569954

