[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिड़ावा पहुंचे:गोपाल शरण गर्ग का स्वागत, कहा- समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिड़ावा पहुंचे:गोपाल शरण गर्ग का स्वागत, कहा- समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा

अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिड़ावा पहुंचे:गोपाल शरण गर्ग का स्वागत, कहा- समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा

चिड़ावा : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग बुधवार दोपहर बाद चिड़ावा पहुंचे। पूर्वी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के कार्यकारी अध्यक्ष झंडी प्रसाद हिम्मतरामका के निवास पर उनका स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर जालान, अग्रवाल जन कल्याण समिति संरक्षक दामोदर हिम्मतरामका और गौशाला समिति अध्यक्ष परसाराम सूरजगढ़िया ने माल्यार्पण और दुपट्टा पहनाकर उनका सम्मान किया।

गर्ग ने चिड़ावा में मिले स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने अग्र बंधुओं से अभिजीत मुहूर्त में दिन में शादियां करने का आग्रह किया। साथ ही भगवान अग्रसेन के नाम पर पहला शगुन निकालने की अपील की। युवाओं को अग्रोहा शक्ति पीठ से जुड़कर अपनी विरासत को जानने का सुझाव दिया। उन्होंने अग्रवाल सम्मेलन द्वारा देशभर में किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय धर्म प्रचारक पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी, विजय कुमार ककरानिया, कांतिप्रसाद हलवाई, रमेश हिम्मतरामका समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77