झुंझुनूं में कांग्रेस की कोमल भंवरिया बनी जिला प्रमुख:कोमल को 28 और भाजपा की हर्षिनी कुल्हरी को 12 वोट मिले
झुंझुनूं में कांग्रेस की कोमल भंवरिया बनी जिला प्रमुख:कोमल को 28 और भाजपा की हर्षिनी कुल्हरी को 12 वोट मिले
झुंझुनूं : झुंझुनूं जिला परिषद को नई जिला प्रमुख मिल गई हैं। कांग्रेस की कोमल भंवरिया जिला प्रमुख निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने भाजपा की उम्मीदवार हर्षिनी कुल्हरी को हराया। कांग्रेस ने वार्ड नंबर 16 से निर्वाचित कोमल भंवरिया को अपना प्रत्याशी बनाया था, जबकि भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 5 से निर्वाचित हर्षिनी कुल्हरी मैदान में थीं। हर्षिनी इससे पहले भी झुंझुनूं की जिला प्रमुख रह चुकी हैं।
22 साल की उम्र में बनीं जिला प्रमुख
कोमल भंवरिया की उम्र महज 22 साल है। उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा और वार्ड नंबर 16 से जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुईं। उन्हें कुल 7,396 वोट मिले और उन्होंने 2,321 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। कोमल स्नातक हैं और जितरवालों की ढाणी, गुढ़ा बावनी की निवासी हैं। उनके पति का नाम विनोद कुमार है।
जिला परिषद में कांग्रेस के 29 सदस्य
झुंझुनूं जिला परिषद में कुल 41 सदस्य हैं। इनमें कांग्रेस के 29, भाजपा के 11 और एक निर्दलीय सदस्य है। जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत था। कांग्रेस ने कोमल भंवरिया के नाम पर सहमति जताते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2570087


