युवक को रोककर मारपीट और लूट:50 हजार रुपए की फिरौती मांगने का भी आरोप, परिजन बोले-पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया
युवक को रोककर मारपीट और लूट:50 हजार रुपए की फिरौती मांगने का भी आरोप, परिजन बोले-पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी के अडवाणा के पास ताल से बाघोली सड़क पर गुहाला के युवक को रोककर मारपीट, लूट और फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। घायल आलोक सैनी का जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि रिपोर्ट देने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।
बहन को ससुराल छोड़कर लौट रहा था युवक
गुहाला, नीमकाथाना निवासी आलोक के पिता हेमराज सैनी ने रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा 23 नवंबर की शाम करीब सवा छह बजे अपनी बहन को बागोली स्थित ससुराल छोड़कर मोटरसाइकिल से गांव लौट रहा था। अडवाणा के पास जग्गूराम गुर्जर, उसका बेटा मुकेश गुर्जर और चार-पांच अन्य लोगों ने उसकी बाइक रुकवाई और हमला कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, मारपीट में आलोक के माथे पर गंभीर चोट आई और चेहरे की हड्डियां तीन-चार जगह से टूट गईं। परिजनों का आरोप है कि हमलावर उसे घसीटकर एक कमरे में ले गए और वहां बंद कर मारपीट की। उन्होंने फोन कर 50 हजार रुपए की फिरौती भी मांगी।
जेब से 4 हजार रुपए, हाथ से चांदी का कड़ा निकाला
आरोप है कि मारपीट के दौरान आलोक की जेब से 4 हजार रुपए और हाथ से चांदी का कड़ा निकाल लिया गया। उसकी मोटरसाइकिल भी तोड़ दी गई। परिजनों के मुताबिक, बेहोश आलोक को पहले नीमकाथाना अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर किया गया। चोटों के कारण वह बोल नहीं पा रहा था। मंगलवार को होश आने पर उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
जांच के बाद दर्ज किया जाएगा मुकदमा-पुलिस
इसके बाद परिजन उदयपुरवाटी थाने पहुंचे। उनका कहना है कि थानाधिकारी ने पहले जांच करने और फिर कार्रवाई की बात कही। पुलिस ने बताया कि 23 नवंबर की घटना की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2570088


