देव दिवाली पर गोपीनाथजी को छप्पन भोग चढ़ाया:मुकुंदगढ़ में महाआरती में शामिल हुए श्रद्धालु, प्रसादी बांटी
देव दिवाली पर गोपीनाथजी को छप्पन भोग चढ़ाया:मुकुंदगढ़ में महाआरती में शामिल हुए श्रद्धालु, प्रसादी बांटी
मुकुंदगढ़ : मुकुंदगढ़ में देव दिवाली के पावन पर्व पर नगर सेठ भगवान गोपीनाथजी के मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल रहा। इस मौके पर भगवान गोपीनाथजी का आकर्षक एवं भव्य श्रृंगार किया गया। उन्हें विभिन्न प्रकार के पकवानों और मिष्ठानों से सजे छप्पन भोग अर्पित किए गए। इसके बाद विधि-विधान से महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की।
पंडित गिरधारी लाल शर्मा के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना एवं महाआरती संपन्न हुई। आरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। भगवान को छप्पन भोग अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं में प्रसादी वितरित की गई।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा को देव दिवाली के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध कर देवताओं को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी। इस विजय की खुशी में देवताओं ने स्वर्ग में दीपोत्सव मनाया था। इसी कारण इस दिन को देव दीपावली कहा जाता है। कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान की पूजा-अर्चना, दीपदान, भजन-कीर्तन और अन्नदान का विशेष महत्व माना गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2570103


