टीनशेड तोड़कर दुकानों में घुसे चोर:मिठाई की दुकान से हजारों रुपए की नगदी चोरी,हार्डवेयर शॉप में लॉक नहीं तोड़ पाया
टीनशेड तोड़कर दुकानों में घुसे चोर:मिठाई की दुकान से हजारों रुपए की नगदी चोरी,हार्डवेयर शॉप में लॉक नहीं तोड़ पाया
सीकर : सीकर के उद्योग नगर इलाके में चोरों ने पिपराली बाईपास के पास दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकानों के ऊपर लगे टीनशेड के जरिए चोर दुकानों में घुसे। इसके बाद एक मिठाई की दुकान के गल्ले में रखे हजारों रुपए चुरा लिए। चोर हार्डवेयर की दुकान में भी घुसा। लेकिन यहां लॉक नहीं टूटने के चलते चोरी नहीं कर पाया।

चोरों ने श्याम स्वीट्स के ऊपर लगा टीनशेड हटाया। इसके बाद यहां गल्ले में रखे 70 से 80 हजार रुपए चुरा लिए। दुकान मालिक गोविंद के अनुसार वह रात को करीब 9 बजे दुकान बंद करके चले गए थे। सुबह 5:30 के करीब जब लड़के दुकान खोलने के लिए आए तो उन्हें गल्ला बिखरा हुआ मिला।
चोर पास ही स्थित भगवती हार्डवेयर के ऊपर लगे टीनशेड को हटाकर अंदर घुसा। लेकिन यहां हार्डवेयर दुकान में एक तरफ कांच का लॉक होने के चलते चोर उसे नहीं तोड़ पाया। चोर ने दुकान में रखे पाइप से भी लॉक तोड़ने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सका। दुकान मालिक और हार्डवेयर संगठन सीकर के प्रेसिडेंट शंकरलाल जांगिड़ के अनुसार चोर उनकी दुकान से कोई सामान लेकर नहीं गया।

शंकरलाल ने बताया कि इलाके में इस तरह की चोरी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी उद्योग नगर इलाके में चोर हार्डवेयर की दुकानों को निशाना बना चुके हैं। हार्डवेयर की ज्यादातर दुकानों में गोदाम एरिया में टीनशेड लगे होते हैं। चोरों के लिए इन्हें हटाकर अंदर घुसना काफी आसान होता है।
इसके अलावा चोर ने पास ही स्थित एमआरएफ टायर की एजेंसी के ऊपर लगे लॉक को तोड़ने की कोशिश की। लेकिन चोर ताला नहीं तोड़ पाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2092942


