सीकर में वर्किंग वीजा के नाम पर लाखों ठगे:आरोपी ने 5 लोगों का पासपोर्ट भी हड़प लिया, अब लौटाने से कर रहा मना
सीकर में वर्किंग वीजा के नाम पर लाखों ठगे:आरोपी ने 5 लोगों का पासपोर्ट भी हड़प लिया, अब लौटाने से कर रहा मना
फतेहपुर : सीकर के फतेहपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में वर्किंग वीजा के नाम पर 5 लोगों से 3.18 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने न केवल पीड़ितों से लाखों रूपए ऐंठे, बल्कि उनके पासपोर्ट भी हड़प लिए। पुलिस को दी रिपोर्ट में मोहम्मद सलीम, खुशी मोहम्मद, कृष्ण कुमार, ईश्वर सिंह और दिनेश कुमार ने बताया कि फतेहपुर निवासी वसीम ने उन्हें विदेश में नौकरी दिलाने और वर्किंग वीजा देने का झांसा दिया। इसके लिए उसने पांचों से 3,18,500 रुपए और उनके पासपोर्ट ले लिए।
पीड़ितों ने बताया कि 27 जनवरी 2025 को फतेहपुर कोर्ट परिसर में वसीम के साथ इकरारनामा हुआ, जिसमें उसने रुपए और पासपोर्ट ले लिए। शुरुआत में वसीम विदेश भेजने का आश्वासन देता रहा, लेकिन बाद में उसने फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़ितों ने जब उसके परिजनों से संपर्क किया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने यह राशि उधार लेकर दी थी और अब न तो उनके रुपए लौटाए जा रहे हैं और न ही पासपोर्ट।
फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने ईश्वर सिंह, मोहम्मद सलीम और कृष्ण कुमार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर सलीम कर रहे हैं। पीड़ितों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उनके रुपए व पासपोर्ट वापस दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस ठगी ने उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान कर दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042665


