नीमकाथाना में वकीलों का विरोध प्रदर्शन:जिला और संभाग बहाली की मांग, न्यायिक कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे
नीमकाथाना में वकीलों का विरोध प्रदर्शन:जिला और संभाग बहाली की मांग, न्यायिक कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे
नीमकाथाना : नीमकाथाना के अभिभाषक संघ ने सोमवार को जिला और संभाग बहाली की मांग को लेकर न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। वकीलों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया और नारेबाजी की। बार संघ अध्यक्ष सत्यनारायण यादव के अनुसार, राज्य सरकार ने 28 दिसंबर को जिला और संभाग को समाप्त करने का आदेश जारी किया था। तब से अभिभाषक संघ आंदोलन कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं को देखते हुए सरकार को जिला और संभाग को फिर से बहाल करना चाहिए। बार संघ ने घोषणा की है कि वे हर महीने की 1 और 16 तारीख को न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार कर प्रदर्शन करेंगे। यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं। इस मामले को हाई कोर्ट में भी चुनौती दी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041679


