100 फीट ऊंची पानी की टंकी से नीचे गिरा युवक,मौत:50 लाख रुपए के मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग, परिजन धरने पर बैठे
100 फीट ऊंची पानी की टंकी से नीचे गिरा युवक,मौत:50 लाख रुपए के मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग, परिजन धरने पर बैठे
सीकर : 100 फीट ऊंची पानी की टंकी से नीचे गिरने पर युवक की मौत हो गई। परिजन सहित अन्य ग्रामीण 50 लाख के मुआवजे,परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। घटना सीकर के लोसल थाना इलाके की है। परिजनों के अनुसार- लोसल निवासी मनोहर मेघवाल (38) पुत्र हनुमानराम मेघवाल PHED डिपार्टमेंट में पिछले कई सालों से ठेका नियम के जरिए नौकरी करता था। आज वह किसी काम के चलते वार्ड 20 के स्थित जलदाय विभाग की पानी की टंकी पर चढ़ा था। इस दौरान वह नीचे गिर गया और मौत हो गई। मामले में लोसल थानाधिकारी सरदारमल का कहना है कि मृतक डिपार्टमेंट का रिकॉर्डेड कर्मचारी नहीं था। फिलहाल परिजन धरने पर बैठे हैं, जिनसे समझाइश जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041824


