[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एडवोकेट नरेश भारद्वाज बने ब्राह्मण विकास समिति के नए अध्यक्ष, पचेरी के विकास शर्मा उपाध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

एडवोकेट नरेश भारद्वाज बने ब्राह्मण विकास समिति के नए अध्यक्ष, पचेरी के विकास शर्मा उपाध्यक्ष

एडवोकेट नरेश भारद्वाज बने ब्राह्मण विकास समिति के नए अध्यक्ष, पचेरी के विकास शर्मा उपाध्यक्ष

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विकास शर्मा 

पचेरी : ब्राह्मण विकास समिति बुहाना सिंघाना की नई कार्यकारिणी का गठन खेमका कुलदेवी मंदिर बुहाना के प्रांगण में किया गया। कार्यकारिणी बैठक में सर्वप्रथम भगवान परशुराम की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। नई कार्यकारिणी का गठन निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर महमिया के सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा ने की। बैठक में सर्वप्रथम सभी विप्र बंधुओ ने अपने-अपने विचार रखें समाज के प्रति नए विकास कार्य एवं जागरूकता को लेकर रूपरेखा रखी। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी महमिया द्वारा नई कार्यकारिणी के लिए घोषणा की जिसमे सर्वसहमति से निर्विरोध बुहाना के एडवोकेट नरेश भारद्वाज को अध्यक्ष चुना गया। महामंत्री पद के लिए सिंघाना के व्याख्याता डॉक्टर सुरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष पचेरी से स्वतंत्रता सेनानी पौत्र विकास शर्मा, महराणा से ब्रह्मप्रकाश शास्त्री, डुमोली से राजेंद्र शर्मा, ठोटी से दिनेश शर्मा, कुहड़वास से मनोज शर्मा को निर्विरोध चुना गया। वही कोषाध्यक्ष पद के लिए पचेरी खुर्द से वरिष्ठ अध्यापक भास्कर शर्मा को चुना गया। वहीं महिला प्रकोष्ठ के लिए ढाणी भालोठ से श्रद्धा शर्मा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

विकास समिति के अध्यक्ष बनने पर एडवोकेट नरेश भारद्वाज ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इतने बड़े समाज ने उन पर विश्वास जताया है उसके लिए धन्यवाद और आप सब लोगों ने जो जिम्मेदारी दी है वह पूरी तरह से निभाने का प्रयास करूंगा उन्होंने बताया कि 15 दिवस के अंदर पूरी कार्यकारिणी बनाई जाएगी जिसके बाद समाज के पूरे क्षेत्र में संपर्क कर समस्याओं से अवगत कर उनका निवारण करने का प्रयास किया जाएगा एवं समाज के प्रति जागरूकता एवं समाज को आगे बढ़ाने को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी।

वहीं उपाध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया की समाज को मिलकर आगे बढ़ना चाहिए और आपसी मतभेद को दूर कर मिलकर समाज के प्रति समर्पित होना चाहिए। इस मौके पर प्रिंसिपल सीपी शर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष ओमप्रकाश बोहरा, कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा अलीपुर, कैलाश पांडे, पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा, अर्जुनलाल सुरोलिया, गोविंदराम शर्मा सागा, सुरेश शर्मा पचेरी वाले, व्याख्याता कपिल शर्मा, जेपी शर्मा, गुरदयाल शर्मा शाहपुर, एडवोकेट सुभाष शर्मा, कृष्ण बसोतिया, अनिल डीलर सिंघाना, सुरेश खांदवा, महेश शर्मा, अरविन्द शर्मा, संदीप शास्त्री, महेंद्र शर्मा, पूर्व सरपंच सुभाष शर्मा हिरवा, सहित समिति के सैकड़ो की संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles